मेरठ में गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, 20 रुपये फीस और 300 रुपये का बेच रहे थे तेल

मेरठ में गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, 20 रुपये फीस और 300 रुपये का बेच रहे थे तेल

UP Crime: मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर में बाल उगाने का झूठा दावा करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर धोखाधड़ी और स्वास्थ्य से संबंधित अपराध का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलमान, इमरान और समीर हैं। ये सभी दिल्ली और बिजनौर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली, बिजनौर, हरियाणा और उत्तराखंड में भी ऐसे कैंप लगाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी।

इस तरह हुआ धोखाधड़ी का खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब आरोपियों ने रविवार को प्रहलाद नगर में लोगों को बाल उगाने का झूठा दावा करते हुए लोगों को आकर्षित किया। शादाब राव नामक एक व्यक्ति ने इनकी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शादाब ने बताया कि आरोपियों ने सिर पर बाल उगाने के लिए दवाई और तेल लगाया। इससे कई लोगों को खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं हुईं।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को किया गिरफ्तार

शादाब राव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 485/24के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कई शहरों में कैंप लगाकर ऐसी धोखाधड़ी करते रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद आरोपियों को जमानत मिल गई। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

सीओ कोतवाली, आशुतोष कुमार ने मामले की गंभीरता पर कहा कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किया जाएगा।

Leave a comment