UP: बदायूँ में 2 मासूमों की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर, इलाके में तनाव

UP: बदायूँ में 2 मासूमों की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर, इलाके में तनाव

Badaun minor murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक सैलून संचालक ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस घटना में घर में मौजूद एक और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना के बाद इलाके में तनाव है, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

सोमवार को हुआ था झगड़ा

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी का है। जावेद यहां सैलून की दुकान चलाता था। सोमवार को उसका पड़ोस में रहने वाले एक दंपती से किसी बात पर झगड़ा हो गया। उस समय आसपास के लोग दोनों शांत हो गए। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को जावेद ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके बेटे अन्नू (11), आयुष (6) और एक अन्य पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अन्नू और आयुष की मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

जावेद का फोन सर्विलांस पर लगाया गया

वारदात को अंजाम देने के बाद जावेद मौके से भाग गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर लगाया और उसका पीछा किया। एक जगह पुलिस और जावेद आमने-सामने आ गए। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। जावेद नहीं रुका और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मुठभेड़ में मार गिराया।

स्थानीय लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया

दो सगे भाइयों की इतनी निर्मम हत्या के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। परिजनों ने दोनों शवों को मंडी समिति चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने प्रदर्शन स्थल के आसपास आगजनी और तोड़फोड़ भी की। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने किसी तरह भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया।

Leave a comment