UP: शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, पॉश इलाके और आलीशान कोठियों में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

UP: शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, पॉश इलाके और आलीशान कोठियों में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

UP Crime: आगरा के ताजगंज क्षेत्र के बसई खुर्द इलाके में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की। यहां 2किशोरियों को बंधक बना कर रखा गया था। दिल्ली स्थित फ्रीडम फर्म NGOकी सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस छापेमारी में दोनों किशोरियों सहित कुल छह लोगों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने 2महिला संचालिकाओं और 8ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने मकान से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

NGOकी सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा के मुताबिक, NGOको जानकारी मिली थी कि बसई खुर्द के मुकुंद विहार में एक घर में देह व्यापार हो रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर 65वर्षीय महिला के घर पर छापा मारा। मोहल्ले में ही उनके दूसरे घर की भी तलाशी ली गई। वहां पुलिस को 8ग्राहक और 4महिलाएं मिलीं, जिनमें 2किशोरियां भी शामिल थीं। पूछताछ में यह सामने आया कि यह अवैध कारोबार वृद्ध महिला चला रही थी। इस कारोबार में उसकी बहू और एक रिश्तेदार महिला भी शामिल थीं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन वृद्ध महिला अभी भी फरार है।

कोलकाता और मुंबई की किशोरियां बनीं बंधक

पुलिस ने बताया कि इस अड्डे पर मिली 2किशोरियों में एक कोलकाता की और दूसरी मुंबई की है। दोनों को काम दिलाने के बहाने आगरा बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बंधक बना लिया गया। इसके अलावा, धौलपुर की 2महिलाओं को भी लालच देकर इस पेशे में शामिल किया गया था। आरोप है कि इन महिलाओं को मोबाइल फोन भी नहीं दिया जाता था ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें।

ग्राहकों को व्हाट्सएप से बुलाती थीं संचालिकाएं

पुलिस ने बताया कि मुख्य संचालिका की बहू और रिश्तेदार ग्राहकों को व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजकर उन्हें बुलाती थीं। किशोरियों से 2500रुपये और महिलाओं से 1000रुपये तक वसूले जाते थे। रिक्शा और ऑटो चालक भी ग्राहकों को इस अड्डे तक लाते थे।

पुलिस की लापरवाही पर सवाल

यह घटना पुलिस चौकी के पास ही हुई, लेकिन इलाके की पुलिस को इस अवैध गतिविधि की कोई जानकारी नहीं थी। दिल्ली की संस्था की मदद से जब पुलिस ने कार्रवाई की, तो यह मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कार्रवाई तेज़ कर दी है।

एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने कहा कि इस मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Leave a comment