
Russia And Ukraine War:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए एक नया प्लान बनाया है। उन्होंने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन OPEC से तेल की कीमतों में कटौती करने को कहा है। साथ ही उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध भी रुक जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने OPEC संगठन देशों पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तेल निर्यातक के देशों के संगठन यूक्रेन में लगभग तीन साल से संघर्ष के लिए जिम्मेदार हैं।
उत्तरी कैरोलिना में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि ओपेक तेल की की कीमतों में कटौती करे। जिसके बाद यूक्रेन में हो रही त्रासदी खुद ब खुद रुक जाएगी। ये दोनों पक्षों (रूस-यूक्रेन) के लिए गंभीर त्रासदी है। अभी यह केवल गोलियां चल रही हैं और लोगों को मार रही हैं। दस लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और वे एक हफ्ते में हजारों लोगों को खो रहे हैं।
ट्रंप ने किया बड़ा दावा
इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया है कि अब तक युद्ध में बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं। यह एक तरफ का पागलपन है। यह पागलपन भरा युद्ध है और अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी नहीं होता. यह पागलपन है कि ऐसा हुआ, लेकिन हम इसे रोकना चाहते हैं।
वॉर खुद-ब-खुद रुक जाएगा- ट्रंप
राष्ट्रपति ने ट्रंप ने तर्क देते हुए कहा कि युद्ध को रोकने का ये एक आसान तरीका है। अगर ओपेक इतना पैसा कमाना बंद कर देना चाहिए और तेल की कीमतों में कटौती करना चाहिए। अगर तेल की कीमतें ज्यादा रहेंगी तो ये युद्ध इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला। इसीलिए ओपेक को आगे आना चाहिए और उन्हें तेल की कीमतें कम करनी चाहिए.इसके बाद ये वॉर खुद-ब-खुद रुक जाएगा।
Leave a comment