अमेरिका का ईरान पर जोरदार हमला, 3 न्यूक्लियर साइट्स पर बंकर बस्टर बम; जानें उनकी खासियत

अमेरिका का ईरान पर जोरदार हमला, 3 न्यूक्लियर साइट्स पर बंकर बस्टर बम; जानें उनकी खासियत

America Attacked Iran: ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब सुपर पावर देश की एंट्री हो चुकी है। रविवार सुबह 4:30बजे अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर हमला कर दिया। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। इन हमलों को अंजाम देने के लिए अमेरिकी वायु सेना ने सबसे अडवांस फाइटर जेट B-2बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया। सूचना के अनुसार इन बमवर्षकों ने हजारों किलोग्राम के बम इन तीन साइट्स पर गिराए हैं, जो खास तौर से बंकर बस्टर बम के नाम से मशहूर हैं।

आखिर क्या है MOP?

MOP एक 30,000पाउंड का बम है। इस बम की रचना खास तौर से अंडरग्राउंड ठिकानों को नष्ट करने के लिए की जाती है। MOP नामक बम की बॉडी की बात करें तो यह बेहद मजबूत स्टील अलॉय से बना होता है, जो इसे जमीन में सैकड़ों फीट अंदर घुसने के काबिल बनाता है। जिससे अंडरग्राउंड ठिकानों को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। अमेरिकी वायु सेना के अनुसार, यह बम जीपीएस-गाइडेड है और इसे सिर्फ B-2स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर से ही गिराया जा सकता है। B-2बॉम्बर की खासियत यह है कि यह रडार से छुपकर लंबी दूरी तक उड़ सकता है। इसमें हवा में ईंधन भरने की क्षमता है, जिससे यह अपने लक्ष्य तक बिना रुके पहुंच सकता है।

200फीट की गहराई तक जा सकता है B-2बॉम्बर

 B-2बॉम्बर एक बहुत खतरनाक बम है। लेकिन अभी तक इस बम को किसी युद्ध में इस्तेमाल करने की कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई थी। सैन्य विशेषज्ञों की मानें तो यह बम अब पहले से ज्यादा अपडेट और ताकतवर हो चुकें है। इनमे लगभग 200फीट तक की गहराई तक जाने की क्षमता है, और पिछले 20सालों में इसके विकास ने इसे और भी ज्यादा एडवांस बना दिया है।

ध्वनि की गति से उड़ते हैं B-2बॉम्बर

अमेरिकी वायु सेना के पास वर्तमान में लगभग 20परिचालन B-2बॉम्बर विमान हैं। ये विमान ध्वनि की गति से कम गति पर उड़ते हैं, लेकिन उनकी पहुंच बहुत लंबी होती है। इसकी एक मिसाल कोसोवो युद्ध में देखने को मिली थी, जब B-2पायलट्स ने अमेरिका से उड़ान भरकर सीधे लक्ष्य पर हमला किया था। इसके अलावा, 2017में दो B-2बॉम्बर्स ने 34घंटे की लंबी उड़ान के बाद लीबिया में आतंकवादी ठिकानों पर सफल हमला किया था।

Leave a comment