Search KhabarFast

Press ESC to close

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को किया गिरफ्तार

दरअसल दिल्ली की क्राइम ब्रांच और चंडीगढ़ पुलिस के संयक्त अभियान में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो शूटर्स और एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए है। शूटरों की पहचान रोहित राठौड़ और नितिन फौजी, उध्दम के रूप में हुई है। पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को उनके ही घर पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें देखा गया था कि सुखदेव आराम से सोफे पर फोन चला रहे थे तभी दो लोगों ने उनपर गोली बरसा दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुऱदेव को 9 गोलियां लगी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तेजी के साथ एक आरोपी को ढेर कर दिया। वहीं बाकी इस हत्या में शामिल की तलाश कर रही है। हालांकि मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ली थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast