Search KhabarFast

Press ESC to close

UP CRIME: भागता रहा युवक, 6 बदमाशों ने दौड़कर रॉड-डंडे से मारा, वीडियो हुआ वायरल

UP CRIME: भागता रहा युवक, 6 बदमाशों ने दौड़कर रॉड-डंडे से मारा, वीडियो हुआ वायरल

UP CRIME: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ बदमाश गोरखनाथ इलाके में सरेआम गुंडई कर रहे हैं। एक युवक को बदमाशों ने दौड़ाकर बेरहरमी से पीटा। युवक बदमाशों से जान छुड़ाकर भागता रहा। लेकिन, बदमाशों ने उसे घर के दरवाजे से खिंचकर पकड़ लिया। रॉड- डंटे और लात- घूसों से 6 बदमाशों ने उसे खूब पीटा। बदमाशों को जब लगा कि युवक की मौत हो गई है, तो वे उसे छोड़कर भाग निकले। जबकि, वहां खड़ी रही पब्लिक तमाशा देखती रही।

यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना गोरखनाथ इलाके के हुमांयूपुर उत्तरी की है। घटना के बाद युवक को शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां, उसका इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से भी की है। गोरखनाथ थाना हल्के के हुमांयूपुर उत्तरी के रहने वाले स्व. कृपा शंकर शर्मा की 10 साल पहले मौत हो गई। परिवार में उनकी पत्नी शांति शर्मा और तीन बेटे हैं। परिवार में सबसे छोटा बेटा अनूप शर्मा (22) है। कुछ महीनों पहले अनूप और उसका बड़ा भाई तरुण शर्मा नौकरी की तलाश में मुबंई चले गए थे। उनके साथ उसी मोहल्ले का रहने वाला एक अन्य युवक भी काम करने गया था। किसी बात को लेकर मुबंई में ही युवक का अनूप से विवाद और मारपीट हो गई।

इसके बाद अनूप और उसका भाई वापस गोरखपुर लौट आए। बाद में साथ गया युवक भी वापस आ गया। इसी बात को लेकर दोनों में दुश्मनी चल रही थी। अभी बीते 18 फरवरी को अनूप के बड़े भाई की शादी हुई है। उस वक्त भी युवकों ने अनूप से विवाद किया था। लेकिन, उस समय मामला इतना बढ़ा नहीं। रविवार की रात करीब 8 बजे अनूप अपने घर से तीसरी गली में अपने दोस्तों के साथ गया था। वह सड़क पर अपने दो दोस्तों संग टलह रहा था। इसी दौरान करीब 8 से 10 बदमाशों ने अनूप और उसके दोस्तों को घर लिया। कई बदमाश अपना चेहरा बांधे हुए थे। उनके हाथों में हाकी- डंडा और रॉड था। बदमाशों से घिरता देख अनूप और उसके दोस्त भागने लगे। लेकिन, बदमाशों ने उन्हें दौड़ा लिया।

दोनों दोस्त तो भागने में कामयाब हो गए। लेकिन, जान बचाने के लिए अनूप उसी गली के एक घर में घुसने लगा। दरवाजे के गेट तक पहुंचते ही बदमाशों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया और उसपर हमला बोल दिया। बदमाश उसे घसीटते हुए सड़क पर ले गए। फिर मोहल्ले में अपनी हनक कायम करने के लिए उसकी रॉड- डंडों और लात-घूसों से जमकर पिटाई की। कुछ ही देर में अनूप खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। जब बदमाशों को लगा कि उसकी मौत हो गई है तो वह वहां से भाग गए। वही इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया है कि इस पूरे प्रकरण में पैसे के लेनदेन में विवाद था मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast