Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Crime: महिला को उसके पति ने दी खौफनाक सजा, जानकर आपकी रूह कांप जाएगी

UP Crime: महिला को उसके पति ने दी खौफनाक सजा, जानकर आपकी रूह कांप जाएगी

Unnao Crime: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बेटी होने पर एक महिला को उसके पति ने ऐसी सजा दी कि देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। हैवान बने पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा जब जी नही भरा तो अपनी पत्नी का हाथ भी तोड़ दिया। इस काम में महिला के ससुरालवालों ने भी बेटे का साथ दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।

इस पर उसने पत्नी को डेढ़ साल और 1 महीने की बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। करीब महिला आधे घंटे तक घर के बाहर बैठी रही, लेकिन आरोपी ने गेट नहीं खोला। मामला माखी थाना क्षेत्र के खडहरा गांव का शनिवार देर शाम का है। महिला के साथ हुई हैवानियत के गवाह पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को मामले की जानकारी दी। वही लोग महिला को अस्पताल ले गए। पीड़ित महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उपचार के लिए उसको CHC में भर्ती कराया।

पीड़ित महिला सुषमा ने बताया कि उसका मायका अजगैन थानांतर्गत भौली गांव में है। शादी 3 साल पहले खडहरा गांव के रहने वाले दीपू नाम के युवक से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था। शादी के डेढ़ साल बाद  एक बेटी हुई। इसके बाद से घर का माहौल खराब होने लगा। घरवाले उसे  बेटी होने पर ताना मारते थे।  बेटी को भी ये लोग परेशान करते थे। उसने इस बात की शिकायत अपनी मां से भी की थी।कुछ समय बाद मैं फिर से प्रेग्नेंट हो गई। इस बार घर पर सब बेटा होने की दुआ मांगने लगे। उसे  कई जगह पर बेटा होने का आशीर्वाद दिलाने के लिए सास लेकर गई। सब लोग बस हमेशा बेटा होने की बात ही कहा करते थे। लेकिन 1 महीने पहले उसे  दूसरी बेटी हुई, तो ससुराल में रोना-धोना मच गया। सब लोग उसे कोसने लगे। उसके पति ने उसे अस्पताल में ही खूब पीटा।''

कोई भी मेरी बेटी को गोद नहीं लेता। सब बेटी को मरने के लिए बोलने लगे। यह सब देखकर  बहुत दुख हुआ। वह अस्पताल से सीधे अपने मायके चली गई। अभी 3 दिन पहले वह घर वापस आई, तो पति उसे देखकर गाली देने लगा। सास भी ताने मारने लगी। इस पर पति से लड़ाई हो गई। शनिवार को वह खाना खाने के लिए किचन में गई, तो उसकी  सास मुझे भगाने लगी। जब उसने  इसका विरोध किया, तो पति ने मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। उन लोगों ने मुझे बचाया। पति ने उसे घर से बेघर कर दिया। वह रोती रही पर किसी ने गेट नहीं खोला।वही सीओ हसंनगज नेबताया कि रात में ही घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से वह फरार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast