Search KhabarFast

Press ESC to close

UMESH PAL MURDER CASE: पुलिस की मुठभेड़ में पहला आरोपी ढेर, बाकी बदमाश भागने में हुए कामयाब

UMESH PAL MURDER CASE: पुलिस की मुठभेड़ में पहला आरोपी ढेर, बाकी बदमाश भागने में हुए कामयाब

Umesh Pal murder case:  उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस का पहला एक्शन सामने आया है। यूपी पुलिस की मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल आरोपी अरबाज की गोली लगने से मौत हो गई। बता दें कि उमेश पाल हत्या के बाद पुलिस तबाडतोड़ आरोपियों की तलाश कर रही थी वहीं आरोपी अरबाज की पुलिस को खबर मिली। वहीं प्रयागराज के नेहरू पार्क में यूपी पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ हुई, जिसे पुलिस ने मार गिराया।

पुलिस मुठभेड़ में पहला आरोपी ढेर

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था जिससे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस दौरान बाकी बदमाश भागने में सफल रहे, आरोपी अरबाज अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। वहीं एनकाउंटर को लेकर बताया कि यहां पर तीन बदमाश थे लेकिन दो बदामश भाग गए हैं। पहले अरबाज ने पुलिस पर फायरिंग की फिर जवाबी कार्रवाई में आरोपी अरबाज को गोली लगी। वहीं बाकी बदमाश मौके से भाग गए, पुलिस भागे गए बदमाशों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए इस आरोपी की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई थी। उमेश पाल हत्याकांड के समय अरबाज ही क्रेटा गाड़ी चला रहा था और इसने ही बाकी बदमाशों को इस हत्याकांड के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे।

क्या है पूरा मामला

दरअससल, 25जनवरी 2005को तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या की गई थी। उस समय में वह दो गाड़ियों के काफिले के साथ अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ियों को घेरकर शूटरों ने फायरिंग की। राजू पाल समेत उनके दो करीबियों की इस वारदात के बाद मौत हो गई थी। उमेश पाल इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह थे। मामले की पैरवी स्थानीय कोर्ट-कचहरी से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक उमेश पाल ही कर रहे थे।

उमेश की पैरवी ही थी कि हाई कोर्ट ने दो महीने में राजू पाल हत्याकांड का ट्रायल पूरा करने का आदेश दिया था लेकिन इससे पहले ही उमेश पाल की हत्या कर दी गई। उमेश की हत्या उनके घर के ठीक सामने की गई है, जिसमें 6शूटर शामिल थे। शूटरों को वारदात को अंजाम देने में सिर्फ 47सेकेंड लगे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast