सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर से शराब पीने के बाद तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने जांच करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की घटना को अंजाम देने का पूरा मामला सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र से सामने आया है। जहां पर शराब पीने के शौकीन कुछ दोस्तों में पैसे के लेनदेन को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद एक दोस्त ने कहासुनी की बात को इस कदर दिल पर लगाया कि दोस्त की हत्या की साजिश ही रच डाली, साजिश में उस्मान ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अफजाल को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। इसके बाद उस्मान ने अफजाल को खूब शराब पिलाई शराब पिलाने के बाद बनाए हत्या की साजिश रची गई।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पहले उस्मान अफजल को घटना स्थल पर लेकर गए। जहां पर अफजल की गला दबाकर हत्या करने के बाद उस्मान उस्मान और अन्य दो साथियों ने अफजल को पहले से ही खोदे गए गड्ढे में दफन कर दिया, और हत्या के बाद अफजल की गाड़ी को कई अन्य जगह फेंक दिया। अफजल जब घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों पुलिस को तहरीर दी। सूचन मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। हत्या का खुलासा करते हुए उस्मान सागर और मेहताब को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave a comment