UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

UP Police Constable Result 2024Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आज गुरुवार को उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए कांस्टेबल भर्ती के 60244 पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट की फाइनल कटऑफ

UR - 225.75926

EWS - 209.26396

OBC - 216.58607

SC - 196.17614

ST - 170.03020

कैटेगरी के अनुसार उम्मीदवारों के लिए कितने पद?

जनरल कैटेगरी - 24102

EWS - 6024

OBC - 16264

SC - 12650

ST - 1204

कैसे चेक करें यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट?

  • यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर 'Result' टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Police Constable Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को कराया गया था। इसमें 34 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद इसका रिजल्ट बीते साल नवंबर 2024 में घोषित हुआ था। इस परीक्षा में कुल 174316 अभ्यर्थी सफल हुए थे। फिर सफल उम्मीदवारों को पीईटी, पीएसटी आदि आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिला। जिसका फाइनल रिजल्ट आज जारी हुआ है।  

Leave a comment