
Dragged pregnant wife on bike for 100-200 meters: इस देश में हैवानों की कमी नहीं है। अक्सर खबरों में सुनने को मिल ही जाती है कि लड़कियो और महिलाओं पर कितना अत्याचार होता है। लेकिन इन लोग इतनी पागल हो जाते है कि वह हैवानियत की सारे हदें पार कर देते है फिर चाहे तो गुस्से मे हो या फिर नशे में। ऐसे ही एक मामला यूपी से सामने आया है जिसमें एक पति ने अपनी गर्भवती महिला को बाइक पर बांधकर 100-200 मीटर तक घसीटा। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गर्भवती पत्नी को 100-200 मीटर तक बाइक से घसीटा
मामला पीलीभीत घुंघचाई थाना क्षेत्र के घुंघचाई गांव की है। पुलिस को एक महिला द्वारा शिकायत मिली है कि उसकी बहन को उसी के पति ने बाइक पर बांधकर 100-200 मीटर घसीटा। जिससे उसकी बहन को काफी चोटें आई। इतना ही नहीं महिला ने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी ने नशे की हालात मे किया ये काम
आरोपी की पहचान रामगोपाल के रूप में हुई है जो महिला की बहन का पति है। जांच मे पता चला कि पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात पर विवाद हो गया जिससे नाराज होकर रामगोपाल ने गर्भवती महिला को मारा-पीटा और जान से मारने की नियत से मोटरसाइकिल से बांध कर खींचा।वहीं पुलिस ने बताया किआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पति नशे में था और उसने अपने कृत्य को स्वीकार कर लिया है।
पीड़ित महिला ने बताई वजह
वहीं पीड़ित महिला सुमन ने बताया कि पति ने मजाक-मजाक में मेरे हाथ बांध दिए और उसके बाद मोटरसाइकिल से मुझे गली-गली घसीटने लगे, मैंने शुरुआत में सोचा मजाक कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं था। मुझे बहुत चोट आई है और दर्द भी हो रहा है।
Leave a comment