मंडप में दुल्हन कर रही थी इंतजार, दूसरी प्रेमिका संग भागा दुल्हा

मंडप में दुल्हन कर रही थी इंतजार, दूसरी प्रेमिका संग भागा दुल्हा

UP News: दुल्हन के भाग जाने के कई किस्से आते रहते हैं। लेकिन कानपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां दुल्हा अपनी दूसरी प्रेमिका को लेकर भाग गया। दरअसल, दुल्हे का दुल्हन से प्रेम प्रसंग चल रहा था दूल्हा एक सरकारी स्कूल में टीचर था को वहीं दुल्हन उसकी छात्रा थी दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में परिवार वालों को पता चला। दोनों परिवार ने इस प्रेम प्रसंग को शादी के रिश्तें में बदलने का फैसला किया।

 लेकिन कहानी तो वहां से बदल गई जब दुल्हा शादी वाले दिन दुल्हन से शादी करने के बजाय अपनी दूसरी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। ये पूरा मामला कानपुर महानगर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का है। इस वाकया के होने के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी दुल्हे और उसके परिवार पर केस दर्ज कराया है। जहां एक तरफ दुल्हा सरकारी स्कूल में टीचर था तो वहीं दुल्हन 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा थी।

शादी की हो गई थी पूरी तैयारी

 23 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। लड़की पक्ष दूल्हे का इंतजार कर रहा था। लेकिन फिर बाद में उन्हें सूचना मिली कि दूल्हा किसी दूसरी लड़की को लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने शादी की तैयारी पूरी कर ली थी गेस्ट हाउस से लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई थी।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

वो पूरी रात बारात आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दूल्हा किसी दूसरी लड़की को लेकर फरार हो गया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने 5 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर शादी न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। डीसीपी के अनुसार, दूल्हा किसी प्रेमिका के साथ गया है। जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment