
Moradabad Double Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना इलाके में महिला की सिर कटी लाश और बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पूरे गांव दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। साथ ही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये हैं।
पुलिस को कटघर थाना इलाके के देवापुर के जंगल में कल्याणपुर चकरोड पर नदी के किनारे एक महिला की सिर कटी लाश के पड़े होने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रोजमर्रा के काम से गुजर रहे थे, उसी दौरान राहगीरों को दुर्गंध महसूस हुई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने जब मौकाए-वारदात का मुआयना किया तो कुछ ही दूरी पर नदी में बच्चे का शव पड़ा हुआ मिला। दो शव मिलने से लोग सकते में आ गए। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौका का मुआयना कर साक्ष्य इकट्ठा किये हैं।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एसपी सिटी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, महिला और बच्चे की मौत के समय में काफी अंतराल है, महिला का सिर तन से जुदा है, दोंनो शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा, पुलिस मामले की जांच कर रही है, मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
Leave a comment