
Lucknow Double Murder: यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दिन यानी मंगलवार एक दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि संपति विवाद को लेकर नाबालिग भांजे ने अपने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ उसने अपने ममेरे भाई को भी गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपी की मौके से फरार हो गया।
इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में घायल हुए बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोपी भांजा फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद की बात सामने आई है। डीसीपी नॉर्थ जोन अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है। आरोपी की तलाश की जारी है।

Leave a comment