Lucknow Crime News: नए साल पर लखनऊ में खूनी खेल, एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Crime News: नए साल पर लखनऊ में खूनी खेल, एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और मां की हत्या की। पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के होटल शरणजीत के रूम 109 में आगरा से आया परिवार ठहरा हुआ था। कुल सात लोग थे, जिनमें मां और 4 बेटियों की हत्या हुई है। आरोप बेटे पर है, जिसका नाम अरशद है। पुलिस पूछताछ में अरशद सिर्फ इतना ही कह रहा है कि ये हमारा पारिवारिक मसला है। वह बार-बार बस एक लाइन दोहरा रहा है कि 'मुझे पता है यह लोग क्या करती हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना पर पुलिस ने कहा कि होटल से एक महिला और 4 लड़कियों की डेड बॉडी बरामद हुई है। उनके गले और कलाई पर निशान मिले हैं। हत्या कैसे हुई ये पोस्टमार्टम से क्लियर होगा। हालांकि, ये साफ है कई गोली मारकर मर्डर नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलाई और गर्दन पर पतले धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि मृतक में दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र भी 18 और 19 साल ही है। इस घटना के बाद पूरे  इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में पिता पर शक जताया गया है। वह अभी फरार है। अरशद से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

लखनऊ JCP(क्राइम) बबलू कुमार ने बताया "आज सुबह सूचना मिली कि इस होटल के एक कमरे में 5 शव मिले हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। अभी सभी से प्राथमिक पूछताछ की जा रही है। 5 लोगों के शव हैं, जिनमें 4 बच्चियां और उनकी मां शामिल हैं। वे 30 तारीख को यहां आए थे। उनके भाई और पिता भी उनके साथ थे। पोस्टमार्टम और पूछताछ के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

 

Leave a comment