Search KhabarFast

Press ESC to close

Kanpur Crime: इंजीनियर और पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद 3 लोगों ने अपनाया अपराध का रास्ता, हैरान कर देंगे इनके कारनामे

Kanpur Crime: इंजीनियर और पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद 3 लोगों ने अपनाया अपराध का रास्ता, हैरान कर देंगे इनके कारनामे

Kanpur Crime: इंजीनियर और पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद भी तीन लोगों ने अपराध का रास्ता अख्तियार कर लिया। अपराध भी कोई छोटा मोटा नहीं बल्कि देशद्रोह यानी नकली भारतीय मुद्रा को छापने काकिया है। लेकिन अपराधी कितना भी शातिर हो पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सकता है। कानपुर की पुलिस ने ऐसे ही भारतीय मुद्रा छापने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी बरामद की है।

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की गोविंद नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और अन्य टीमों ने एक अभियुक्त विमल सिंह चौहान को पकड़ा और उसकी चेकिंग की गई तो उसके कब्जे से 459050 की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई।गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने पर विमल ने बताया कि मैं अपने दो दोस्त कुंवर सौरभ और छोटू के साथ फिरोजाबाद में नकली नोट छापते हैं। नकली नोट छापकर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में खपाते हैं। जिसके बाद थाना गोविंद नगर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम विमल को साथ लेकर जनपद फिरोजाबाद रवाना हुई।

फिरोजाबाद के सिरसागंज में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया और उनकी तलाशी ली गई।  तो उनकी जेब से जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई। दोनों से पूछताछ की गई तो एक व्यक्ति ने अपना नाम अनुज कुमार और दूसरे ने अपना नाम सौरभ सिंह बतायाहै।पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग गोदाम में जाली नोट को छापते हैं।पुलिस ने गोदाम से नकली नोट छापने वाला प्रिंटर, स्याही, पेपर, कांच के ग्लास और कूटरचित भारतीय मुद्रा मिलीहै। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम पुलिस आयुक्त बी पी जोगदंड द्वारा 50 हजार का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast