UP Crime: एक घर में 4 शव मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में मची दहशत

UP Crime: एक घर में 4 शव मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में मची दहशत

Etawah Crime: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक घर में चार शव मिलने से हड़कंप में मच गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

इटावा में शहर में कोतवाली में क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चों समेत चार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना  हत्या का आरोप सर्राफा कारोबारी पर ही लगा, जबकि सर्राफा कारोबारी का कहना है कि उसकी पत्नी और तीन बच्चों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। वह भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाला था, लेकिन तब तक पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जमीन जायदाद का हो सकता है विवाद- परिजन

मृतक महिला के परिजनों ने मुताबिक, इस घटना का खुलासा मुकेश वर्मा ही कर सकते हैं। उसने ऐसा क्यों किया? परिवार में कोई विवाद नहीं था। मुकेश वर्मा की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उनकी दूसरी शादी हुई थी. एक बच्चा पहली शादी का है, जमीन जायदाद का विवाद हो सकता है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुकेश वर्मा नाम के व्यक्ति जो सराफा का काम करते है उनकी पहली पत्नी की मृत्यु 2005 में हो चुकी है, यह उनकी दूसरी शादी थी। इसमें 4 लोगों की मृत्यु हुई है, पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। मुकेश वर्मा को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है, वह रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए गए थे।

Leave a comment