
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। आरोपी शख्स ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगानी की कोशिश की। लेकिन इससे पहले की वह अपनी हर हरकत में कामयाब हो पाता, पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जब आरोपी शख्स से पूछताछ की तो पता चला की शव किसी और का नहीं बल्कि उसकी अपनी ही पत्नी का है। आरोपी पति ने किसी बात पर पहले पत्नी की हत्या की फिर उसके शव के चार टुकड़े कर ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
क्या है पूरा मामला?
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पति का नाम अरबाज है। अरबाज की शादी छह महीने पहले उत्तराखंड की रहने वाली 21साल की चाहत से हुई थी। दोनों की ये लव मैरिज थी। दोनों शादी के बाद परिवार को बताए बिना ही किराए के एक मकान में रहने लगे थे। लेकिन शादी के छह महीने बाद ही दोनों के बीच बात-बात पर झगड़ा होने लगा। फिर एक हफ्ते पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर मामला इतना बिगड़ गया कि अरबाज ने किसी धारदार चीज से चाहत की हत्या कर दी। चाहत की हत्या से अरबाज इतना डर गया कि उसने अपने गुनाह को छिपाने के लिए उसका सिर और हाथ काट दिया। जिससे की शव की पहचान ना हो सके।
शव को नदी में बहाने की थी प्लानिंग
उसके बाद अरबाज ने शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्त शाहरुख की मदद ली। दोनों दोस्त शव को एक बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से काली नदी के पास ले गए। दोनों की प्लानिंग शव को नदी में बहाने की थी। लेकिन इससे पहले की वो दोनों शव को नदी में बहाते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों की निशादेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस अरबाज के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Leave a comment