UP Crime: हरदोई में ईंट से मारकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस

UP Crime: हरदोई में ईंट से मारकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस

UP Crime:यूपी के हरदोई में मामूली कहासुनी में बाप बेटे में विवाद इतना बढ़ा की, हिस्ट्रीशीटर बेटे ने शराब के नशे में पिता पर ईंट से वार कर दिया। इस वारदात में पिता बुरी तरह घायल हो गया,उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और हत्यारा बेटे की तलाश शुरू कर दी।

हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के भट्ठापुरवा में उस समय सनसनी फैल गई,जब हिस्ट्रीशीटर बेटे कुलदीप में शराब के नशे में मोहल्ला में गाली गलौज करने से माना करने पर अपने पिता सुनील पर ईंट से वार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद तुंरत उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

मौके से फरार हुए बेटा

पुलिस के मुताबिक, आरोप बेटा कुलदीप गुप्ता उर्फ कुल्ली शराब के नशे में अपने घर वापस लौटा था और जिसका बाद उसका घर में झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने अपने पिता सुनील गुप्ता पर ईट से वार कर दिया। बेटे के जानलेवा प्रहार से पिता सुनील गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वारदात को अंजाम देकर कुलदीप मौके से फरार हो गया।

Leave a comment