
Woman again a victim of love jihad: देश में लव जिहाद के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। बता दें कि यूपी में लव जिहाद का मामला सामने आया है जिसमें पीड़िता परेशान होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाती है और अपने युवक पर आरोप लगाती है कि युवक ने धर्म छुपाकर उससे शादी की। फिर उसके शरीर को सिगरेट और खौलते तेल से जलाया। इसके अलावा इस्लाम कबूल करने को कहा गया।
दरअसल देश में ना जाने किसी लव जिहाद के मामले सामने आ गए है जिसमें कहानी सामने आती है तो वो सभी की समान होती है। इस बीच एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है जिसमें पीड़िता ने पुलिस में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और साथ ही आरोपी लगाए है कि युवक उसे जबरन मांस खिलाता है और रोजाना किसी-न-किसी पर उसे मारता-पीटता है और उसने जब इसका विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर दिया।
मामला चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड की रहने वाली महिला का है जिसने सुशील मौर्य नामक युवक के साथ शादी हुई थी। महिला और युवक के दो बच्चे है जिनकी 5 और 3 साल उम्र है। पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर उसे प्रेम के जाल में फंसाया और उसे भगाकर लखनऊ ले गया। जब वह 5 माह की गर्भवती हुई तो उसके पेट में लात मारकर गर्भपात करा दिया। युवक का असली नाम चांद मोहम्मद है लेकिन उसने सनी मौर्य रख लिया था।
वहीं पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार भागने की कोशिश की लेकिन हर बार पकड़ी गई फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। उसके बाद महिला ने वन स्टॉप सेंटर पर मदद मांगी और उसका रेस्क्यू किया गया फिलहाल वह सेंटर पर रह रही है। इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी को किसी भी हाल मे बक्शा नहीं जाएगा।
Leave a comment