Lok Sabha Election 2024: ‘मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल पड़ता है- जय श्री राम’ बस्ती में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: ‘मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल पड़ता है- जय श्री राम’  बस्ती में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

PM Modi In Basti: यूपी के बस्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में 5 चरण के चुनाव हो चुके हैं और इन 5 चरणों के चुनाव ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस को मिलने वाला एक भी वोट किसी काम का है क्या?  निरर्थक है कि नहीं। आपका वोट बेकार हो जाए ये यहां का कोई मतदाता नहीं चाहेगा। आपका वोट उसको पड़ना चाहिए जिसको आप सरकार बनाने के लिए देना चाहते हैं और जिसकी सरकार बनने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस देश में बहुत लोग हैं- जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं है, अपनी शादी की तारीख याद नहीं है, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को पता है 22 जनवरी, 2024  मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल पड़ता है- जय श्री राम...उस ऐतिहासिक दिन मैंने कहा था राम से राष्ट्र और विरासत से विकास, आध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आज भारत का कद बढ़ा है, सम्मान बढ़ा है। भारत अब वैश्विक मंचों पर बोलता है, तो दुनिया सुनती है। भारत फैसले लेता है, तो दुनिया साथ चलती है। उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं। ये लोग कहते हैं, पाकिस्तान से डरो, उसके पास एटम बम है। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है।"

Leave a comment