Ayodhya Crime: अयोध्या में युवती के साथ गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

Ayodhya Crime: अयोध्या में युवती के साथ गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में एक दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पांच को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके एक पूर्व परिचित और उसके साथियों ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। यह घटना तब हुई जब वह अपने मित्र से मिलने गई थी।

अयोध्या सिटी के एसपी मधुवन सिंह ने कहा कि यह मामला थाना कैंट का है और जहा 2 सितंबर को पीड़िता द्वारा थाना कैंट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जिसमें यह तथ्य संज्ञान में आया है कि पीड़िता जब अपने पूर्व परिचित मित्र से मिलने विभिन्न तिथियों में गई, तब उसके दोस्त और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जांच में अब तक पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश अभी जारी है।

पुलिस पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जांच में ये बात सामने आई है कि अलग-अलग दिन जब युवती अपने परिचित युवक से मिलने गई थी। तब उसके दोस्त और उसके साथियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद, पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें पुलिस की कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने और मामले को सही ढंग से नहीं संभालने का आरोप शामिल है।

Leave a comment