Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: आगरा में भयंकर सड़क हादसा, चकनाचूर हुई बोलेरो; 5 लोगों की मौके पर मौत

UP News: आगरा में भयंकर सड़क हादसा, चकनाचूर हुई बोलेरो; 5 लोगों की मौके पर मौत

Agra Road Accident: यूपी के आगरा से भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आगार के चित्राहाट में इटावा मार्ग के पास हुआ। एक बोलेरे कार में सवार होकर सभी लोग राजस्थान के केला देवी मंदिर से दर्शन कर वापस इटावा की तरफ लौटे रही थी। तभी रास्त में एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी दौरान घटना के बारे में सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया।

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने कहा, "19 मार्च को रात करीब 10 बजे थाना क्षेत्र चित्राहत में पुलिस को सूचना मिली कि एक बोलेरो गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है और 4 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टिया अभी यह बात प्रकाश में आई है कि ड्राइवर को नींद लगने के कारण यह घटना हुई है। जांच की जा रही है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने आगरा जिले में हुए सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है और मृतकों के दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें