
DIWALI Listed In UNSECO Heritage List: भारतीयों के सबसे बड़े त्योहार दिवाली को लेकर यूनेस्को ने बड़ा फैसला लिया है। 10 दिसंबर को यूनेस्को ने दिवाली को सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया। यह निर्णय यूनेस्को की एक अहम बैठक के दौरान लिया गया। बैठक दिल्ली के लाल किले में आयोजित की गई थी। इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
यह पहला मौका है जब भारत इसकी अंतरसरकारी समिति के सत्र की मेजबान की है। यह समिति अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए कार्य करती है। इस समिति का 20वां सत्र आठ दिसंबर से 13 दिसंबर शुरू हुआ और 13 दिसंबर तक चलेगा।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
यूनेस्को के निर्णय पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और दुनियाभर के लोग उत्साहित है। हमारे लिए दिवाली सांस्कृतिक और लोकाचार से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। पीएम मोदी ने कहा कि यह प्रकाश और धार्मिकता का प्रतिक है। यूनेस्को की अर्मूत विरासत लिस्ट में दिवाली के शामिल किए जाने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता और भी बढ़ जाएगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें अनंत काल का मार्गदर्शन करते रहें।
सांस्कृतिक मंत्री ने क्या कहा?
केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। दिवाली को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मान्यता मिल रही है। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह सम्मान हमारे प्रकाश पर्व के सार्वभौमिक संदेश 'निराशा पर आशा की विजय', 'विभाजन पर सद्भाव की विजय' और 'सभी के लिए प्रकाश' का प्रतीक है।
Leave a comment