
Union Budget 2025 Tax slab:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को देश का आगामी बजट पेश कर सकती हैं। इस बीच, चर्चा है कि केंद्र सरकार इस बजट में आम लोगों के लिए बड़ी राहत का ऐलान कर सकती है। केंद्रीय बजट 2025में 15लाख रुपए तक सालाना कमाने वालों को इनकम टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है। टैक्स में छूट के ऐलान से डिस्पोजेबल इनकम में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सरकार वित्त वर्ष 2020-21में शुरू की गई नई आयकर व्यवस्था में बदलाव का प्लान बना रही है। जिसने सरल स्ट्रक्चर के कारण 70फीसदी से ज्यादा टैक्सपेयर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है।
अभी कैसा है टैक्स स्लैब?
मौजूदा समय में नई व्यवस्था के तहत 3लाख रुपये तक की आय पर टैक्स नहीं देना होता है। जबकि 3लाख से 6लाख रुपये के बीच की आय पर 5फीसदी, 6-9लाख रुपए पर 10फीसदी, 9-12लाख रुपए पर 15फीसदी , 12-15लाख रुपये पर 20फीसदी और 15लाख रुपये से अधिक पर 30फीसदी टैक्स देना पड़ता है। 75,000रुपए की स्टैंडर्ड डिडक्शन यह तय करती है कि 7.75लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री है। वहीं 7लाख तक सालाना इनकम होने पर कोई टैक्स देने की आवश्यकता नहीं होगी।
टैक्स स्लैब में क्या हो सकता है बदलाव?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि मूल छूट सीमा 3लाख रुपये से बढ़कर 4लाख रुपए हो सकती है। साथ ही अन्य स्लैब में भी बदलाव किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, 5फीसदी स्लैब में 4लाख रुपए से 7लाख रुपए तक की इनकम शामिल हो सकती है। जिससे 14लाख रुपये तक की इनकम वालों के लिए यह टैक्स व्यवस्था अधिक लाभदाय हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का फोकस 13-14लाख रुपए सालाना कमाने वाले व्यक्तियों पर बोझ को कम करने पर है। खासकर शहरी क्षेत्रों में जहां महंगाई ने खरीदारी को कम किया है।
Leave a comment