RUSSIA-UKRAINE WAR: यूक्रेन ने रूस के साथ दिया समझौते का संकेत, जेलेंस्की ने नाटो पर दिया बड़ा बयान

RUSSIA-UKRAINE WAR: यूक्रेन ने रूस के साथ दिया समझौते का संकेत, जेलेंस्की ने नाटो पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली:  रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 14वां दिन है। इस दौरान यूक्रेन में रूस के विनाशकारी हमले लगातार जारी है। दोनों देशों की जिद्द के आगे पूरा विश्व भी अशांत है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को लेकर अपने रुख में नरमी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नाटो में शामिल होने का सवाल उन्होंने बहुत पीछे छोड़ दिया है क्योंकि इसमें शामिल देश रूस के साथ टकराने से डरते हैं।

आपको बता दें कि रूस यूक्रेन को घुटने पर लाना चाहता है। लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस के सामने झुकने को तैयार नहीं थे। ऐसे में यूक्रेनी के राष्ट्रपति जेलेंस्की भले ही व्लादिमीर पुतिन के सामने झुकने का नाम नहीं ले रहे हों, लेकिन उन्होंने रूस के साथ समझौता करने के संकेत जरूर दिए हैं। अमेरिकी चैनल से बातचीत में जेलेंस्की ने  संकेत दिए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक अमेरिकी टेलीविजन चैनल को दिए एक इन्टरवियू में रूस के साथ समझौता करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे रूस के साथ समझौता करने के लिए तैयार हैं। रूस के साथ बेलारूस में यूक्रेन के प्रतिनिधियों की तीन दौर की बातचीत होने के बाद जेलेंस्की ने टेलीविजन चैनल के सामने दोनेत्स्क, लुहांस्क और नाटो में यूक्रेन के शामिल होने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

जेलेंस्की ने इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट किया कि वो इस बात पर अब जोर नहीं दे रहे कि यूक्रेन नाटो में शामिल हो। उन्होंने नाटो  से अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, 'मुझे ये समझ आ गया है कि नाटो  हमें अपने गठबंधन में शामिल नहीं करना चाहता। जब मुझे ये बात समझ में आई तब मैंने नाटो  में शामिल होने के सवाल को पीछे छोड़ दिया है। नाटो विवादित चीजों और रूस के साथ टकराव से बेहद डरता है।

Leave a comment