'दो सीएम को आतंकवादी की तरह मिलवाया', जेल में CM केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान

'दो सीएम को आतंकवादी की तरह मिलवाया', जेल में CM  केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान

Bhagwant Mann Meets Arvind Kejriwal: आज यानी सोमवार (15 अप्रैल)को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। CM अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद मान भावुक नजर आए। भगवंतमान ने मुलाकत के बाद कहा की 2 मुख्यमंत्री को आतंकवादी की तरह मिलवाया। ये तानाशाही की हद है।

भावुक हुए CM भगवंत मान

भगवंत मान ने CM अरविंद केजरीवाल से मुलाकत करने के बाद कहा, 'CM केजरीवाल से आधे घंटे तक मुलाकत हुई थी। मैं जैसे ही बैठा दिल को काफी दुख हुआ। जो हार्ड कोर अपराधी होते हैं उनकी तरह भी सुविधा CM केजरीवाल को नहीं मिल रही है। उनके शीशे के पार फोन की मदद के बात करवाई गई थी। शीशा भी काफी गंदा था, अच्छे से शक्ल भी नजर नहीं आ रही थी। वह कट्टर ईमानदार हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।'

'मेरी चिंता मत करो लोगों की करो'

भगवंत मान आगे कहते हैं कि मोहल्ला क्लिनिक बनवाया है इसी कारण उनको परेशान किया जा रहा है। केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे लेकिन सोच को कैसे गिरफ्तार करोगें। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, 'उन्होंने (केजरीवाल) कहा किमेरी चिंता मत करो, पंजाब कीस्थिति बताओकैसी है। सुविधाएं वहां मिल रही है कि नहीं। उन्हें मैंने बताया कि सब ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा विधायकों के लिए कहा है कि मेरी चिंता मत करो लोगों की करो।'

जेल अधिकारी ने क्या कहा

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल नियमों के अनुसार, पंजाब के CM ने केजरीवाल से एक आम मुलाकाती के तौर पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात जंगले’ में हुई है। ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने21 मार्च कोCM केजरीवाल को संबंधित मामले मेंगिरफ्तार किया था। बता दें, इस मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Leave a comment