
Tulsi Upayतुलसी पर ये 5 चीजें चढ़ाने से प्रसन्न होगी मां लक्ष्मी,घर में होगा धन संपदा का आगमन
Tulsi Upay: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व माना गया है। तुलसी के पौधे को देवीलक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि यदि आप तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करते हैं तो इससे भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है, करियर में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।घर में शांति का वास होता है। इसके अलावा जीवन के सभी कष्टों का नाश होता है। अगर आपके जीवन में कोई परेशानी हैतोआप विधिपूर्वक तुलसी से जुड़े उपाय कर सकते हैं। ये उपाय गुरुवार और शुक्रवार को ज्यादा असरदार होते हैं।क्योंकि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन माना जाता है और शुक्रवार मां लक्ष्मी का वार होता है। इसलिए इन दोनों दिन तुलसी की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। आइए जानते है किन चीजों को चढ़ाने से मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीजें
जल चढ़ाएं: तुलसी के पौधे को नियमित रुप से उसमें जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके परिवार पर धन की वर्षा करती है।इसके अलावा आपके घर में बरकत आती है।
कच्चा दूध चढ़ाएं- तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाना फलदायक माना जाता है। ऐसा करने से जातक का दुर्भाग्य दूर होता है और जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही तुलसी के पौधे को हमेशा कलावा से बांधकर रखना चाहिए।
घी का दीपक जलाएं: शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं।घर में हमेशा धन और सुख-शांति बनी रहेगी।
सुहाग का सामान चढ़ाएं: तुलसी के पौधे पर सुहाग की चीजें जरूर चढ़ाने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। साथ ही जातक की मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।
कलावा चढ़ाएं- तुलसी पर कलावा चढ़ाने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी स्वंय जातक की रक्षा करती है। जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
Leave a comment