Trump vs Kamala Harris: "चीन का दबदबा दुनिया में बढ़ा...", डोनाल्ड ट्रंप बहस के दौरान कमला हैरिस पर भड़के

US Presidential Debate: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बहस जारी है। दोनों नेता एक - दूसरे पर हमलावर हैं। बहस के दौरान गर्भपात . अर्थव्यवस्था और निर्वासन जैसे मुद्दे उछाले गए। कमला हैरिस ने ट्रंप पर अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचान का आरोप लगाया। वहीं जवाब में ट्रंप ने कमला को कम्युनिसट कह दिया।
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कमला हैरिस को जो बाइडेन बताया। साथ ही उन्होंने जो बाइडेन को भी लपेटे में लिया। उन्होंने जो बाइडेन को विभानकारी राष्ट्रपति बताया। इस पर कमाला हैरिस ने कहा कि मैं बाइडेन भी नहीं हूं और ट्रंप भी नहीं हूं। कमला हैरिस ने ट्रंप से कहा कि आपको पता है आप किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हो। आप मेरे खिलाफ ( कमला हैरिस ) के खिलाफ हो। बता दें कि बहस क दौरान कमला हैरिस ने 35 मिनट तक बोला। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने 40 मिनट तक अपनी बात रखी।
दुनिया में चीन का दबदबा बढ़ा
डोनाल्ड ट्रंप ने हैरिस का आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाइडेन के कार्यकाल में चीन का दबादबा बढ़ा। देश के अंदर अभी काफी बुरे हालात हैं। जिनको रोकने में कमला हैरिस नाकाम हैं। इस पर कमला ने भी पटलवार किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप बेरोजगारी देश को बेरोजगारी छोड़कर गए थे। हमने लोकतंत्र पर हमला होते देखा है। कमला हैरिस ने कहा कि बाइडेन सरकार आने के बाद देश संभला है। साथ ही कमला हैरिस ने ट्रप के गर्भपात नीति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसी महिला को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उसे अपने शरीर से क्या करना चाहिए।
ट्रंप ने किया अपना बचाव
डोनाल्ड ट्रंप ने छह सप्ताह के गर्भपात प्रतिबंध का समर्थन करने के अपने फैसले का बचाव किया। ट्रंप के गृह राज्य फ्लोरिडा में मतपत्र से गर्भपात का निर्णय होगा होगा। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट अपनी गर्भपात नीतियों में कट्टरपंथी हैं। मगर गर्भपात एक राज्य का मुद्दा होना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि राज्य गर्भपात प्रतिबंध पर फैसला वोट या कानून के आधार पर लेगा। डोलान्ड ट्रंप ने कहा कि चीन ने ताइवान से चिप्स खरीदी है। साथ ही ट्रंप ने हैरिस के पिता को मार्क्सवादी बताया।
Leave a comment