
Jawan Preview: शाहरुख खान की फिल्म जवान का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट फैंस में बनी हुई है। वही अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म का प्रिव्यू रिलीज किया जा चुका है जिसका जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना है कि शाहरुख इस फिल्म से अपनी पिछली फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
शाहरुख का दिखा गंजा अवतार
इस प्रिव्यू में शाहरुख पहली बार गंजे लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे डबल रोल में नजर आएंगे। जहां एक IPS ऑफिसर, तो दूसरा रोल विलेन का है।बात करें दूसरे कलाकारों की तो नयनतारा भी इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। वहीं दीपिका पादुकोण एक सीन में शाहरुख के साथ कुश्ती लड़ती दिखीं। विजय सेतुपति भी एक सीन में नजर आए। उनका कैरेक्टर सीक्रेट रखा गया है। प्रिव्यू की शुरुआत एक ऐसे कबीले से होती है जहां खून-खराबा मचा हुआ है। इसके बाद शाहरुख का वॉइस ओवर सुनाई देता है जिसमें वो अपनी कहानी सुना रहे होते हैं। प्रिव्यू में वो कहीं IPS, तो कहीं विलेन के रोल में दिख रहे हैं। प्रिव्यू के अंत में शाहरुख जब अपने चेहरे से पट्टी उतारते हैं तो वो बाल्ड लुक में नजर आते हैं। वो कहते हैं कि जब मैं विलेन बनता हूं तो कोई भी हीरो मेरे सामने टिक नहीं पाता। इस सीन में उन्होंने ट्रेन को हाईजैक किया हुआ है।
दर्शकों को पसंद आ रहा प्रीव्यू
ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही शाहरुख और जवान ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इंस्टाग्राम पर इसके प्रिव्यू को एक घंटे में 28 लाख यूजर्स अब तक देख चुके हैं। बताते चलें, शाहरुख, विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
Leave a comment