साली की हत्या कराने के लिए लिया लोन फिर गैंगरेप......, दिल दहला देगी ये घिनौनी वारदात

साली की हत्या कराने के लिए लिया लोन फिर गैंगरेप......,  दिल दहला देगी ये घिनौनी वारदात

Crime In Muzzafarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी साली की हत्या कराने के लिए 40 हजार रुपए का पर्सनल लोन लिया है। इसके बाद आरोपी ने दो लोगों को सुपारी देकर पहले पीड़िता बलात्कार कराया, फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।  इसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।  पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। 

जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को बीते 21 जनवरी को मेरठ में नानू नहर के पास अंजाम दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपनी 21 वर्ष की साली की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके अपनी साली के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह अक्सर ब्लैकमेल करती थी। इसी वजह से उसने हत्या करने की ठानी थी। उसने शुभम नाम के युवक से संपर्क साधा। शुभम ने उसे दीपक नाम के शख्स से मिलवाया, जो हत्या करने के लिए तैयार हो गया।

हत्या करवाने के लिए लिया 40,000 रुपए

पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। इसके लिए 30,000 में डील हुई थी। आरोपी ने 40,000 हजार रुपये का कर्ज लिया और 10,000 रुपये एडवांस में दे दिए, बाकी 20,000 रुपये हत्या के बाद देने की बात हुई थी। इसके बाद 21 जनवरी को आरोपी जीजा, शुभम और दीपक तीनों स्कूटी से लड़की को लेकर नहर के पास गए, वहां उन्होंने पहले बलात्कार किया। फिर दुपट्टे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।             

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 23 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आखिरी बार पीड़िता को उसके जीजा, शुभम और दीपक के साथ देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के जीजा को हिरासत में लिया, इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से जलाए गए कपड़े, पीड़िता की अंगूठी और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस को मौके से एक इस्तेमाल किया हुआ और एक नया कंडोम भी मिला है।        

Leave a comment