Search KhabarFast

Press ESC to close

कल मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ करेगी बड़ा ऐलान! CCS की बैठक बुलाई गई

कल मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ करेगी बड़ा ऐलान! CCS की बैठक बुलाई गई

Modi CCS Meeting On Pakistan: 22  अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार के तेवर सख्त हैं। पाकिस्तान को मजा चखाने के लिए हाल में उन्होंने सिंधु जल संधि को निरस्त कर दिया। साथ ही 29 तारीख तक सभी पाकिस्तानियों को वापस उनके देश लौटने का आदेश जारी किया। अब मोदी सरकार आतंकी हमले के बाद पहली बार बुधवार को कैबिनेट मीटिंग करने जा रही है। इस मीटिंग में मोदी सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है।

23 अप्रैल को हुई थी सीसीएस की बैठक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। बुधवार को होने जा रही केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बुधवार को सुबह 11 बजे सभी मंत्रियों की यह मीटिंग बुलाई गई है। बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई थी और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति सुरक्षा (सीसीएस) की 23 अप्रैल को बैठक हुई थी और उसमें आतंकी हमले की निंदा की गई थी।

लिए गए थे बैठक में ये निर्णय

सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को कई उपायों की घोषणा की थी, जिसमें पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करना भी शामिल है। अन्य उपायों के अलावा भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के सीमा पार संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तानी मिलिट्री अताशे को देश से निकालने, 6 दशक से अधिक पुरानी सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने और अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल रुप से बंद करने की घोषणा की थी।

जानकारी दे दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 4 आतंकियों ने 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर गोली मार दी थी। वहीं, इस हमले में 17 लोग घायल हो गए थे। जिस दौरान यह हमला हुआ पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे और घटना के बाद वे वहां से वापस आ गए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक में बदलाव के बाद कांग्रेस आलाकमान उठाने जा रहा बड़ा कदम, इन राज्यों के संगठन में फेरबदल की तैयारी

Transition In Congress State Unit:कर्नाटक में बदलाव के साथ ही कांग्रेस ने अन्य राज्यों के संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मकम फेरबदल की तैयारी कर रही है।

DSSSB ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जून से सितंबर तक होंगी कई भर्ती परीक्षाएं

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जून से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की आहट तेज! आर्मी चीफ बोले- युद्ध के लिए तीनों सेनाएं हो रहीं एकजुट

Army Chief On Operation Sindoor 2.0: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्ववेदी के एक बयान फिर से ऑपरेशन 2.0 की तैयारी की आहट को हवा दे दी है। 30 मई को सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत ऑपरेशन 2.0 की तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सेना ने जो रुख अपनाया था, वह अभी भी कायम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast