Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको वैन, 3 की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको वैन, 3 की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लाक में शनिवार सुबह करीब 5:50 बजे बड़ा हादसा हुआ। ल्वाणी गांव के पास जंगल क्षेत्र में एक ईको वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन गंभीर घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जांच में जुट गई। साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के मुताबिक,लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने परिजन का पार्थिव शरीर देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए गांव ला रहे थे। पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से आ रहा था,जबकि बलबीर सिंह वैन UK07D-2979 से 6 पारिवारिक लोगों के साथ लौट रहे थे। आशंका है कि चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हुआ। हादसे में बलबीर सिंह 52 वर्ष,पत्नी शांति देवी 48 वर्ष और बेटे आंशु बिष्ट 18 वर्ष की मौत हुई है। घायलों में कविता देवी 32 वर्ष, मयंक सिंह 8 वर्ष और रोशनी 18 वर्ष शामिल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में गहरी शोक की लहर दौर है।

Also read: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस,DDRF और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ चमक-गरज का अलर्ट, अगले तीन घंटे में मौसम ले सकता है करवट

Haryana News: देशभर के कई हिस्सों में मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी अगले तीन घंट काफी अहम होने वाले हैं। क्योंकि, अगले तीन घंटे में बारिश के साथ चमक-गरज देखने को मिल सकती है।

HSSC ने कांस्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दिया आखिरी मौका, 1 से 5 जून तक होगा विशेष PMT

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के दौरान निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके थे। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए विशेष PMT कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast