‘सबने मिल-बांटकर पी और पिलाई’, भाजपा ने AAP पर जमकर बोला हमला

‘सबने मिल-बांटकर पी और पिलाई’, भाजपा ने AAP पर जमकर बोला हमला

CM Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिसके बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, शाजिया इल्मी और शहजाद पूनावाला ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हिरासत से सियासत चला रखी है। सारा विपक्ष जिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहा था, न्यायालय की दृष्टि में उस पर गंभीर आरोप लगे हैं। और अब वो बिल्कुल चुप हो गया है। न्यायिक हिरासत में रहते हुए भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।

सबने मिल-बांटकर पी और पिलाई

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आपा पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, इस खुलासे के बाद यह समझना मुश्किल हो गया है कि किसने है पी, किसने है पिलाई। यह तो सबने सुना कि शराब का घोटाला तो था लेकिन जिसे देखो वही मदहोश है। लगता है कि मिलकर सबने मिल-बांटकर पी और पिलाई। सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, कल ही भ्रष्टाचार में घिरे हुए सारे गुट एक साथ आए। सारा विपक्ष जिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहा था, उनको ये देखना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट क्या बोल रहा है। अब साफ है कि अरविंद केजरीवाल कोर्ट जाने से क्यों बच रहे थे। अरविंद केजरीवाल बोल रहे हैं। भाजपा नेता ने शायराना अंदाज में कहा, बैठा हूं दिल में इतने राज छुपाए, खुल गए अगर होंठ तो जाने कितनों के दिल डगमगाए।

ठोस सबूतों पर आधारित अदालत का फैसला

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जो लोग पीड़ित होने का दिखावा करने की कोशिश करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि अदालत का आज का फैसला ठोस सबूतों पर आधारित है, जिसके बारे में ना तो हमें और न ही आपको जानकारी है। यह न्यायालय का न्यायशास्त्र है जिसने इस न्यायिक हिरासत को 15 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। परंतु इस तथ्यात्मक आधार से बड़ा संवैधानिक और नैतिक प्रश्न खड़ा हो रहा है। क्योंकि वो हिरासत से सत्ता की सियासत करने वाले मुख्यमंत्री तो रह ही चुके थे और अभी तक उन्होंने ज्यूडिशियल कस्टडी के बाद भी कोई उत्तर नहीं दिया है।

Leave a comment