“आज सबसे बड़ा दिन है”, PM मोदी से मुलाकात से पहले ट्रंप के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

“आज सबसे बड़ा दिन है”, PM मोदी से मुलाकात से पहले ट्रंप के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

PM Modi Meet Donald Trump: भारत में जब पूरा सो रहा होगा उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात व्हाइट हाउस में होगी। इस मुलाकात पर ना सिर्फ भारत की बल्कि पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद एशिया के पहले राष्ट्रध्यक्ष होंगे पीएम मोदी, जिससे ट्रंप की मुलाकात होगी। दोनों नेताओं के बीच टैरिफ, आतंकबाद, प्रवासियों की सुरक्षा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हो सकती है। लेकिन पीएम मोदी से मिलने से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TRUTHपर एक पोस्ट किया है। जिसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात में लोगों की दिलचस्पी और अधिक बढ़ गई है।

ट्रंप ने क्या किया पोस्ट?

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, "तीन महान हफ्ते, शायद अब तक के सबसे अच्छे, लेकिन आज सबसे बड़ा दिन है: पारस्परिक टैरिफ। अमेरिका को फिर से महान बनाएं।" ट्रंप का ये पोस्ट उस वक्त सामने आया है जब ट्रंप कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। साथ ही वो अन्य कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की बात कह रहे हैं। दरअसल, ट्रंप की यह एक ऐसी नीति है, जो अमेरिकी आयात शुल्कों को अन्य देशों द्वारा लगाए गए टैक्स के साथ मिलाएगी। ट्रंप आज उन देशों की लिस्ट जारी करेंगे जिन पर पारस्परिक टैरिफ लगाया जाएगा। इससे पहले ट्रंप ने मैक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर चुके हैं। बता दें, पारस्परिक टैरिफ दूसरे देशों से आने वाले वस्तुओं पर लगाए जाने वाले टैक्स हैं। ट्रंप ने चुनाव के समय कहा था कि एक आंख के बदले एक आंख, एक टैरिफ के बदले एक टैरिफ, बिल्कुल एक ही राशि।

पीएम मोदी की यात्रा महत्वपूर्ण

गौरतलब है कि पीएम मोदी आज देर रात राष्ट्रपति ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। इस दौरान मोदी टैरिफ, रक्षा, टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा जिन परिस्थितियों में अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया, उसका भी मुद्दा पीएम उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप के अलावा एलन मस्क और विवेक रामास्वामी से भी मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने अमेरिका पहुंचते ही अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशकतुलसी गबार्ड से भी मुलाकात की थी। गबार्ड से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने लिखा, वाशिंगटन डीसी में यूएसए की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। भारत-यूएसए मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वे हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।

Leave a comment