
नई दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा शो सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो ने लोगों के दिलों में इस तरह जगह बना ली है कि शो से किरदारों के अलविदा कहने पर भी इसे देखने की चाहत कम नहीं हुई है। 14 सालों में अनेकों किरदारों ने शो को अलविदा कहा है। लेकिन क्या आपको उन किरदारों के बारे में पता है। जिनकी इस शो ने किस्मत बदलकर रख दी थी।
शो ने बदल दी थी गुरुचरण सिंह की किस्मत
दरअसल इस शो ने जहां कई किरदारों को एक नई पहचान दी है तो कई किरदारों को कर्जे से मुक्त करवाया है। हम बात कर रहे है शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह की। जिसका का किरदार एक पंजाबी लड़के का होता था और हमेशा पार्टी के लिए तैयार रहता था। साथ ही शो में सोढ़ी अपनी पत्नी से प्यार भी बहुत करता था। हालांकि आज गुरुचरण सिंह इस शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन एक समय था जब गुरुचरण सिंह कर्जे से डूब गए थे और वो मुंबई में केवल इसलिए आएं थे ताकि पैसे मांगने वालों से दूरी बनाई जा सके। गुरुचरण सिंह का एक ऐसा समय का सामना करना पड़ा था जिसके लिए गुरुचरण सिंह ने अपने घर को छोड़ना पड़ा और मुंबई जाकर बसना पड़ा क्योंकि गुरुचरण सिंह पर कर्जा इतना हो गया था और कमाई का साधन नहीं था।
कर्जे के कारण किया मुंबई का रूख
वहीं मुंबई आने के बाद 6 महीने मे गुरुचरण सिंह को तारक मेहता शो में एंट्री करना का मौका मिला। जिसने गुरुचरण सिंह की जिंदगी बदल दी। गुरुचरण सिंह ने कुछ ही समय में अपने बिंदास अंदाज से शो में जान डाल दी। बता दें कि कर्जे की बात खुद गुरुचरण सिंह ने बताई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस वक्त मुंबई का रुख किया था, जब उनके सिर पर बहुत सारे कर्जे चढ़े हुए थे। लोग पैसा मांगने के लिए उनके पीछे पड़े थे। शो की शुरुआत से ही गुरुचरण सिंह इसका हिस्सा थे।
पब्लिक की डिमांड में की थी शो में वापसी
साल 2013 में उन्होंने शो छोड़ दिया था लेकिन पब्लिक डिमांड की वजह से उन्हें 2014 में वापस आना पड़ा. लेकिन छह साल काम करने के बाद उन्होंने एक बार फिर साल 2020 में शो को अलविदा कह दिया। इस बार उनकी जगह ली बलविंदर सिंह सूरी ने, जो बखूबी रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं। भले ही बलविंदर बड़े ही अच्छे तरीके से शो में अपनी भूमिका निभा रहे है लेकिन जब सोढ़ी का नाम आता है तो गुरुचरण सिंह का चेहरा ही घुमता है।
Leave a comment