
Ajab-gajab: ब्रह्मांड में कई ग्रह है जिसी गिनती करना काफी मुश्किल है। अलग-अलग ग्रहों की अपनी अलग पहचान और गुण मौजूद हैं। साथ ही कुछ ग्रह अपने रंगों की वजह से पहचाने जाते हैं। जैसे पृथ्वी को हम नीला ग्रह कहते हैं, मंगल को लाल ग्रह। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी ग्रह है जिसो गुलाबी ग्रह कहा जाता है। इतना ही नही इस ग्रह को महिलाओं के साथ जोड़ा जाता है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।
ऐसा ग्रह जिसका महिलाओं से है खास नाता
दरअसल वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को साल 2013में ढूंढा था। हवाई के सुबारु टेलिस्कोप से इस अद्भुत ग्रह को खोजा गया था। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को GJ 504b नाम दिया है। वही ये ग्रह मंगल से भी बड़ा है और यहां का तापमान इतना ज्यादा रहता है कि इंसान अगर इस ग्रह के आसपास भी गया तो पिघल जाएगा। इस ग्रह का तापमान 460डिग्री फारेनहाइट यानी तकरीबन 237डिग्री सेल्सियस के आसपास है। साफ शब्दों में कहें तो ये ग्रह सूरज से भी ज्यादा गर्म है।
वहीं इस ग्रह का कनेक्शन महिलाओं के साथ इसके रंग की वजह से है। अक्सर देखा गया है कि महिलाओं को खासकर लड़कियों को पिंक कलर बहुत प्यारा होता है, इस वजह से इस ग्रह को महिलाओं से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि पिंक कलर सिर्फ महिलाओं को पसंद है। ये एक तरह की धारणा है बस और कुछ नहीं।
Leave a comment