Gadar 2 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, फिल्म रिलीज से पहले हुआ बड़ा खुलासा

Gadar 2 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, फिल्म रिलीज से पहले हुआ बड़ा खुलासा

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।तारा सिंह के किरदार में सनी एक बाद फिर धमाल मचाते नजर आएंगे। तो वहीं लोग बड़े पर्दे पर एक बार फिर सकीना को देखेंगे। अब खबर आ रही है कि फिल्म से एक और बड़ा सितारा जुड़ गया है। और अपनी दमदार आवाज से फिल्म को पावरफुल बनाएंगे।

तरण आदर्श ने दी जानकारी

दरअसल,  नाना पाटेकर भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं। हालांकि वह फिल्म में एक्टिंग करते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है। बताते चलें, 'गदर: एक प्रेम कथा' में ओम पुरी ने अपनी आवाज दी थी। अब वहीं गदर पार्ट 2 में नाना पाटेकर ने उनकी जगह ले ली है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।  उन्होंने ट्वूट किया- एक्सक्लूसिव... नाना पाटेकल ने गदर 2 के लिए वॉयस ओवर दिया है। नाना की आवाज लोगों को फिल्म की शुरुआत में गदर 2 से इंट्रोड्यूस कराएगी।

इस फिल्म से होगी क्लैश

बताते चलें, गदर 2 को ज़ी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अक्षय कुमार की ओह माय गोड 2 से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगी। फिल्म में सनी और अमीषा के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी अहम रोल में हैं।

Leave a comment