
HEALTH TIPS: आधुनिक समय में भाग दौढ़ भरी जींदगी के कारण लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको एकऐसी जड़ी बूटी सर्पगंधा ( Sarpgandha)के बारे में बताने वाले है, जिसका रोजाना सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सर्पगंधा ( Sarpgandha) का इस्तेमाल 4000 सालों से आयुर्वेद में कई प्रकार की औषधियों के निर्माण के लिए किया जा रहा है। सर्पगंधा फूलों और पौधे की एक प्रजाति है।आप कई गंभीर बीमारियों के रोक थाम के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। सर्पगंधा रक्तचाप को कम करने के अलावा, इस झाड़ी में हृदय गति को कम करने की क्षमता होती है और इसका उपयोग अक्सर सिज़ोफ्रेनिया जैसी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है।
सर्पगंधाको ब्लैक स्नेकरूट या इंडियन स्नेकरूट और डेविल पेपर के नाम से भी जाना जाता है।यह एक सदाबहार पौधा है। इस पौधे में 50 से अधिक अलग-अलग अल्कलॉइड के पाए जाते हैं। वहीं आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल सांप के काटने पर भी इलाज के लिए भी किया जाता रहा है।
सर्पगंधा से होने वाले फायदे
1. हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने मे सहायक: सर्पगंधा में मौजूद रेसरपिन नामक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
2. माइग्रेन का इलाज: सर्पगंधा माइग्रेन के इलाज में भी मददगार होता है।
3. नींद लाने में मदद: सर्पगंधा का सेवन रोज रात को करने से यह नींद लाने में भी मददगार होता है।
4. मानसिक बीमारियों के इलाज में सहायक: सर्पगंधा स्किजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारियों के इलाज में भी मददगार होता है।
5. अन्य लाभ: सर्पगंधा का उपयोग डायबिटीज, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में भी किया जाता है।
Leave a comment