
Special Tea: ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी के साथ करते है। लोगों को ऐसा लगता है कि वो चाय या कॉफी का सेवन कर के अपने नींद औऱ आलस को भगाते है। वैसे तो दुनियाभर में कई तरह के चाय बनाए जाते है, जिनमें अदरक वाली चाय भी शामिल है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चाय के बारे में बताने वाले है, जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है।
गुड़हल फूल की चाय
गुड़हल फूल की चाय बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है। ये चाय दिमाग को शांत रखने का काम करता है। गुड़हल की चाय वजन घटाने में भी मददगार है। डायबिटीज की समस्या में भी इससे बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाव होता है।
सूरजमुखी फूल की चाय
सूरजमुखी फूल की चाय भी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इससे सांस संबंधी समस्या को दूर करने की में मदद मिलती है। इसके अलावा सूजन की समस्या को भी दूर करने के लिए सूरजमुखी की चाय मददगार साबित होती है।
गुलाब के फूल की चाय- गुलाब के फूल से भी आप चाय बना सकते हैं। गुलाब के फूलों से तैयार चाय तनाव चिंता दूर करने के अलावा दिमाग को शांत रखने के लिए भी बेस्ट माना जाता है। इसके सेवन से शरीर की कई गंभीर बीमारियां दूर होती है।
Leave a comment