साल के आखिर में रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में, इन फिल्मों का होगा सीधा मुकाबला

साल के आखिर में रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में, इन फिल्मों का होगा सीधा मुकाबला

Bollywood Movies 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब तीन महीने ही बचे है। महज 4 दिनों बाद इस साल के 9 महीने पूरे हो जाएंगे। साल 2024 बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रहा है। कई  सेलिब्रिटी की फिल्में फ्लॉप रही, तो कई फिल्में सुपरहिट रही। कमाई के मामले में अब तक कल्कि, स्त्री-2, GOAT, फाइटर और हनुमान जैसी टॉप 5 फिल्में रही हैं। वहीं, अब इस साल के आखिरी 3 महीने में बॉलीवुड की  कुछ और बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है।

भूल भुलैया-3

साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया सुपरहिट रही। जिसका दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज किया गया था। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म'भूल भुलैया-2' को डायरेक्टर अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। वहीं, 1 नवंबर, 2024 को इसी फिल्म का तीसरा पार्ट यानी 'भूल भुलैया-3' रिलीज होने को तैयार है। इससे पहले इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने कमाई के मामले में काफी तहलका मचाया था। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट से भी अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है।

सिंघम अगेन

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत कई दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं।

अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है। क्योंकि इसी दिन कार्तिक आर्यन की मूवी भूल-भुलैया 3' भी रिलीज होने नाली है।

कंगुवा

14 नवंबर को साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म'कंगुवा' सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही प्रकाश राज, कीर्ति, जगपति बाबू जैसे कई स्टार्स फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को शिवा ने डारेक्ट किया है।

पुष्पा-2

17 दिसंबर 2021 को अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म'पुष्पा' रिलीज हुई थी। डायरेक्टर सुकुमार की ये फिल्म पूरे भारत में लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा रही थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है। 6 दिसंबर को पुष्पा-2 रिलीज हो रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी।

छावा

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल हर किरदार में ऐसे फिट होते हैं कि दर्शक उनकी तारीफ के बिना नहीं रह पाते हैं। विक्की कौशल की फिल्म'छावा' से उनका लुक सामने आया है। जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहीं है। फिल्म छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है। क्योंकि इसी दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा -2 भी रिलीज होने वाली है।

Leave a comment