
Adipurush Controversy: ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म के डायलॉग्स की कड़ी आलोचना हुई। अब फिल्म के मेकर्स ने विवादित संवादों को एडिट कर नए डायलॉग्स से बदलने की पुष्टि की है। टी सीरीज की तरफ से इसे लेकर जानकारी दी गई है कि अब फिल्म का एडिटिड वर्जन से ही थिएटर्स में दिखाया जा रहा है।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप
आदिपुरुष फिल्म हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है तो ऐसे में इस फिल्म पर लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगाया गया था। लोगों ने फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर के लिखे कुछ संवादों को गलीछाप कहा था और इसे सबसे बड़े ग्रंथों में से एक रामायण का अपमान बताया था।अब फिल्म के इन विवादित संवादों में बदलाव किया गया है। आपको बताते हैं कि किस संवाद को बदलकर उसकी जगह क्या रखा गया है।
ये किया गया बदलाव
1. 'तू अंदर कैसे घुसा, तू जानता भी है कौन हूं मैं'...इस संवाद को अब बदलकर 'तुम अंदर कैसे घुसे, तुम जानते भी हो कौन हूं मैं' कर दिया गया है।
2.'कपड़ा तेरे बाप का...तो जलेगी भी तेरे बाप की' ...इस संवाद को बदलकर अब 'कपड़ा तेरी लंका का ...तो जलेगी भी तेरी लंका' कर दिया गया है।
3. 'जो हमारी बहनों...उनकी लंका लगा देंगे' को भी बदला गया है। अब फिल्म में ये संवाद होगा 'जो हमारी बहनों...उनकी लंका में आग लगा देंगे'।
4. 'मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया' को बदलकर 'मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को समाप्त कर दिया' में बदल दिया गया है।
Leave a comment