समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में मंच पर मचा गदर! राष्ट्रीय महासचिव के सामने जमकर हुई हाथापाई

समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में मंच पर मचा गदर! राष्ट्रीय महासचिव के सामने जमकर हुई हाथापाई

Ruscks In Samajwadi Party Programme: अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में मंच पर जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि ये घटना सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के सामने ही मंच पर शनिवार को पार्टी नेता भिड़ गए। पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक को मंच पर कुर्सी न मिलने को लेकर दो गुटों में बंटे कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जिसके बाद पहले नोकझोंक हुई फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई।

वहीं, मालमा बढ़ता देख शेरवानी को सीट से उठाना पड़ा और हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह समाजवादियों का मंच है। इस तरह से अनुशासनहीनता न तो पार्टी के लिए ठीक है ना ही संगठन के कार्यकर्ताओं के हित में होगी। तब जाकर दोनों पक्षों में तनातनी कम हुई।

मंच पर कुर्सी ने मिलने से विवाद

दरअसल मंच पर पहली लाइनमें शेरवानी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रतिनिधि व जिला व संगठन के अध्यक्षों के बैठने की व्यवस्था थी। हर सीट पर पर्ची लगी हुई थी। शुरुआत में पहली पंक्ति की पर्ची लगी सीट खाली रही। दूसरी पंक्ति के लोग भी बाहर आयोजन स्थल के बाहर थे। अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव शेरवानी की अगुवाई में कई बड़े स्थानीय नेता गए। शेरवानी के आगमन के साथ ही कार्यक्रम शुरू ही हो रहा था तभी कुर्सी को लेकर विवाद हो गया।

मनोज यादव से हुई कहासुनी

पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक को मंच पर कुर्सी न मिलने पर वह नाराज हो गए। जिसके बाद मनोज यादव से उनकी कहासुनी हो गई। नाराजगी दिखाते हुए मंच से नीचे आ गए। तभी अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव ने अज्जू को बुलाते हुए उनके समर्थकों पर निशाना साधा। इसी को लेकर बात पर बात बिगड़ गई। आरोप है कि पूर्व विधायक के सुरक्षागार्ड ने मनोज यादव को धक्क मार दिया। जिससे वह बाल-बाल गिरने से बचे। धक्के से मनोज यादव के चालक मंच से गिर गए। दोनों में खूब कहा सुनी हुई।

Leave a comment