
Monsoon Tips: मानसून का मौसम शुरू हो गया है। देश के कई राज्यों में मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन इस मौसम में सबसे बड़ी दिक्कत स्कीन इंफेक्शन के होने से होती है। शरीर के साथ-साथ स्किन से जुड़ी परेशानियों का भी खतरा काफी बढ़ जाता है।ऐसे में हम आपको बताएंगे कैसे आप स्कीन इंफेक्शन से बच सकते हैं।
शरीर को अच्छे से सुखाएं
नहाने के बाद अपने शरीर की सिलवटों को जरूर पोंछ लें। ऐसा करना महत्वपूर्ण है क्योंकि बॉडी कर्व्स में फंसी नमी या पानी इन्फेक्शन के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।
हल्के सूती कपड़े पहनें
ढीले सूती कपड़े पहनें। अगर आपको पहले भी फंगल इन्फेक्शन हो चुका है, तो डेनिम से दूर रहें। ढीले सूती पैंट पहनें ताकि पसीना तेजी से निकल सके।
तौलिया साफ करते रहें
तौलिये को प्रतिदिन धोएं और इस्त्री करें। इसके अलावा सूती तौलिये का इस्तेमाल करें, जिन्हें रोजाना धोने और इस्त्री करने की आवश्यकता होती है। ऐसा करने से तौलिये के कपड़े पर फंगस पनपने का खतरा कम रहता है।
फंगल इन्फेक्शन होने पर स्टेरॉयड क्रीम लगाने से बचें
फंगल इन्फेक्शन होने पर किसी भी ओवर-द-काउंटर स्टेरॉयड क्रीम को लगाने से बचें क्योंकि ऐसा करने से स्थिति और खराब हो सकती है। स्टेरॉयड क्रीम से आपको इंस्टेंट राहत तो मिल सकता है, लेकिन आगे चलकर यह गंभीर नुकसान पहुंचा सकते है। फंगल संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए हमेशा त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें।
Leave a comment