Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाबी एक्ट्रेस को देख फिसला कपिल शर्मा का दिल? फ्लर्ट करते हुए कह दी ये बात

पंजाबी एक्ट्रेस को देख फिसला कपिल शर्मा का दिल? फ्लर्ट करते हुए कह दी ये बात

नई दिल्ली: द कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड सेलेब्स का आना-जाना हमेशा से लगा रहा है।लेकिन इस बार कपिल के शो में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अपना रंग बिखेरने आए हैं। जहां एक तरफ इस बार शो में पंजाब की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस नीरू बाजवा अपनी आने वाली फिल्म काली जोटा का प्रमोशन करती देखी है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के साथ कपिल शर्मा की चुलबुली मस्ती भी लोगों को खूब पसंद आई है।

बता दे कि द कपिल शर्मा शो का प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो में कपिल खास अंदाज में एक्ट्रेस नीरू बाजवा का वेलकम करते दिख रहे हैं।इसके साथ ही कपिल नीलू से मस्ती में फ्लैट करते हुए कहते हैं कि आप यहां पहली बार आई हैं। इसका जवाब देते हुए नीरू कहती है आपने मुझे पहले इनवाइट नहीं किया। नीरू की बात पर कपिल हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि हमें पता नहीं था आप बुलाने पर आ जाती हैं। इसके बाद कपिल शर्मा नीरू की उस फिल्म का जिक्र करते हैं जिसमें उन्होंने मैसेज दिया था कि प्यार कभी भी किसी भी उम्र में हो सकता है। इस पर चर्चा करते हुए कपिल एक्ट्रेस से कहते हैं कि क्या आप शादी के बाद वाले प्यार पर यकीन करती है? कपिल के इस बात को सुनकर एक्ट्रेस की हंसी छूट जाती है।

कपिल के शो में दिखेगा पंजाबी फ्लेवर

नीरू बाजवा के अलावा कपिल शर्मा ने पंजाबी फिल्म की स्टारकास्ट संग भी खूब मस्ती की। कपिल एक्टर विजय से पूछते हैं किलोग उन्हें दादू क्यों कहते हैं? वो जवाब देते हैं 'पता नहीं सर...' लेकिन कपिल तुरंत कहते हैं 'दाढ़ी काली करके देख लो..क्या पता लोग चाचू कहने लगें।कपिल की हाजिर जवाबी हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देती है। इसके अलावा भी शो में खूब धमाल मचने वाला है। कपिल के शो में इस हफ्ते दर्शकों को फुल पंजाबी फ्लेवर देखने को मिलेगा. प्रोमो तो बेहद एंटरटेनिंग है, ऐसे में एपिसोड मिस करना बड़ी भूल होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी; कोर्ट में रो पड़ी राधा-बबिता

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को गुरुवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी चारों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा अनिल पंडित अभी भी फरार बताया जा रहा है। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, मुंबई पुलिस ने दलील दी कि फायरिंग की घटना अनिल पंडित के कहने पर की गई थी।

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसिल? 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी

Diljit Dosanjh Delhi concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में फैंस को शहर में उनका परफॉर्म देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी की वजह से 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके कॉन्सर्ट की परमिशन देने से मना कर दिया है। सिंगर के शो, जो उनके ऑरा इंडिया टूर का हिस्सा है, को कथित तौर पर पुलिस द्वारा इवेंट ऑर्गनाइज़ करने की रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के बाद सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिली।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली को माही विज ने किया बॉडीशेम, आलू की बोरी बोल उड़ाया मज़ाक

Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई अब गेम से निकलकर निजी हमलों तक पहुंच गई है। इस बार विवादों में आई हैं टीवी एक्ट्रेस माही विज, जो खुद को घर में सबसे सुलझी हुई और मैच्योर दिखाने की कोशिश करती रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast