The Delhi Files:"द कश्मीर फाइल्स के बाद " द दिल्ली फाइल्स की बारी" इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

The Delhi Files:

The Delhi Files Film Announced: मशहूर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म के अलावा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर वो विवादित मुद्दों को फिल्म के जरिए उठाते हैं। अब उन्होंने द दिल्ली फाइल्स लाने की घोषणा कर दी है। इससे पहले उन्होंने कश्मीर फाइल्स, द ताशकंद फाइल्स और द वैक्सीन वॉर ला चुके हैं।   

द दिल्ली फाइल्स बनाने के लिए विवके अग्निहोत्री ने प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के साथ हाथ मिलाया है। जिन्होंने कश्मीर फाइल्स की मेंकिंग में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की काफी तारीफ की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खुब धमाल मचाया था। अब दिल्ली फाइल्स का ऐलान किया गया है। ये फिल्म दो पार्ट्स में बनाई जाएगी।                                   

सोशल मीडिया पर दी जानकारी     

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया द दिल्ली फाइल्स लाने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने कैलेंडर पर मार्क करें 15 अगस्त, 2025। कई सालों के अध्ययन के बाद द दिल्ली फाइल्स की कहानी एक पार्ट के लिए बहुत शक्तिशाली है। हम आपके लिए द बंगाल चैप्टर लाने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म का पहला पार्ट जो हमारे इतिहास के एक अहम चैप्टर से पर्दा उठाता है। 

रिसर्च के बाद लाई जा रही दिल्ली फाइल्स              

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए गहराई से रिसर्च करने के खूब समय बिताया है। वो केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक अलग-अलग जगहों पर गए और जानकारी इकट्ठा की। उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख की पढ़ाई की। जो उनकी फिल्म की कहानी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने और उनकी टीम ने 20 राज्यों में यात्रा की और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेज और 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स को खंगाला है। जो उनकी फिल्म को और भी प्रभावी बनाने में मदद करेंगे।              

Leave a comment