Search KhabarFast

Press ESC to close

जश्न और क्रेडिट के भेंट चढ़े 11 लोग, BCCI से सरकार ने झाड़ा पल्ला

जश्न और क्रेडिट के भेंट चढ़े 11 लोग, BCCI से सरकार ने झाड़ा पल्ला

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में बुधवार को हुई जानलेवा भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए है। वैसे देखा जाए तो भगदड़ का होना कोई बड़ी बात नहीं है क्योकि हर थोड़े दिन बाद हमे किसी ना किसी नेता या कथावाचक के रैली में सुनने या देखने को मिल ही जाता है। लेकिन इस बार की ये भगदड़ किसी धार्मिक आयोजन या किसी राजनीतिक रैली में नहीं बल्कि IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के दौरान हुई। जिसमे13 साल से लेकर 33की उम्र के लोग शामिल है। यह घटना एक बड़े आयोजन के दौरान हुई, जहां लाखों की भीड़ जुटी थी। आयोजकों और प्रशासन ने इस मेगा इवेंट को "ऐतिहासिक" करार देते हुए इसका व्यापक प्रचार किया। लेकिन, भीड़ प्रबंधन में कमी और अपर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के कारण  भगदड़ मच गई। जिसका घटनास्थल पर बिखरे जूते-चप्पल इस हादसे की भयावहता को तस्वीर गवाही दे रहे हैं।
 
विजय समारोह में उमड़ी भीड़
विजय समारोह में पुलिस के अनुसार RCB की जीत के बाद आयोजित विजय समारोह के लिए लाखों प्रशंसक स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे। पुलिस ने पहले ही जश्न को एक सप्ताह टालने और विजय परेड रद्द करने की सलाह दी थी। लेकिन सरकार और RCB ने जल्दबाजी में समारोह आयोजित करने का फैसला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बताया गया कि स्टेडियम के बाहर करीब तीन लाख लोग जमा हुए थे। जबकि इसकी क्षमता केवल 35,000 थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल 5,000 पुलिसकर्मी तैनात थे।
 
हादसे का कारण और चश्मदीदों का बयान
चश्मदीदों के अनुसार प्रशंसक स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। एक अस्थायी स्लैब के धंसने से अफरातफरी मच गई। जिसके बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। पुलिस ने मामले को नियंत्रण करने की कोशिश की लेकिन भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। और बैरिकेड गिर गया और लोग कुचल गए। 
 
कर्नाटक सरकार और RCB पर आरोप
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे को "अप्रत्याशित" बताया और मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर होगा। हालांकि, विपक्षी दल बीजेपी और जेडीएस ने सरकार पर "आपराधिक लापरवाही" का आरोप लगाया। बीजेपी नेता बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा "सरकार ने बिना तैयारी के विजय रैली आयोजित की जिससे यह हादसा हुआ।"
 
RCB ने एक आधिकारिक बयान में हादसे पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन किया। मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जिसकी रिपोर्ट 15 दिनों में आएगी। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा "जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vinesh Phogat Eliminated: एशियन गेम्स ट्रायल्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

Vinesh Phogat Eliminated: ओलंपियन विनेश फोगाट की एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं की 53kg कैटेगरी के सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमी-फ़ाइनल में हारने के बाद उनकी चुनौती खत्म हो गई। ट्रायल्स में उनके पिछले मैच काफ़ी अच्छे रहे थे, लेकिन मीनाक्षी गोयत के ख़िलाफ़ 4-6 से हार ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

IPL 2026: सूर्यवंशी का फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूटा, जानें अब कितने दिनों बाद मैदान पर आएंगे नजर

Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: आईपीएल 2026 में किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी वो है वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी ऑरेंज कैंप होल्डर बने हुए हैं। यानी रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऊपर हैं।

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन संभालेगा टीम इंडिया का कमान? एशियन गेम्स के लिए 3 नाम रेस में आगे

Team India Next T20I Captain:भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीसीसीआई ने आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। लिस्ट सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कप्तान सूर्यकुमार यादव का टीम में न होना।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast