Delhi Election: "उनकी पार्टी ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया...", बवाना रैली में राहुल गांधी ने केजरीवाल पर कसा तंज

Delhi Election:

Rahul Gandhi In Delhi Election: दिल्ली चुनाव प्रचार के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बवाना में जनसभा करने पहुंचे। राहुल गांधी के निशाने पर भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल थे। राहुल ने दोनों पर हमला करते हुए कहा कि पानी की समस्या है यहां। पीने का पानी नहीं मिलता है। गंदा पानी मिलता है। महंगा पानी खरीदना पड़ता है। मोदी जी ने आरएसएस ने नफरत फैलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी जहां भी जाते हैं धर्म को धर्म से जाति को जाति से लड़ाते हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। आपका धन अंबानी-अडानी जैसे अबपतियों को पकड़ा देते हैं। मोदी सरकार ने बीस-पच्चीस अरबपतियों का सोलह लाख करोड़ रुपया कर्ज माफ किया। आप अपने बच्चों को निजी कॉलेज-विविद्यालय में भेजते हो। बीमार होते हो। प्राइवेट अस्पताल भेजते हो। जितना आप जीएसटी देते हो उतना ही अंबानी-अडानी देते हैं।

राहुल गांधी ने मोदी पर बोला हमला

राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक शर्ट खरीदों वही शर्ट अडानी खरीदेगा। उतना ही जीएसटी देगा। पहले पब्लिक स्टेकर होता है। गरीब लोगों की जगह होती थी। रोजगार मिलता था। सब बंद हो गया। निजीकरण हो गया। नोटबंदी और जीएसटी के साथ छोटे दुकानदारों और छोटे बिजनेस को बंद कर दिया। भारत के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। मोदी और केजरीवाल सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता है। लाखों रुपये खर्च करके कॉलेज की डिग्री लेते हैं। डॉक्टर और इंजीनियर का सर्टिफिकेट मिलता है लेकिन रोजगार नहीं मिलता है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले युवा ने बताया कि लाखों रुपये देकर सिविल इंजीनियर की डिग्री ली है और कुली का काम करना पड़ रहा है।

केजरीवाल पर भी कसा तंज

कांग्रेस नेता ने AAP संयोजक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने लंबे भाषण किए। पहले छोटी गाड़ी में घूमते थे। मफलर लिए घमते थे। बिजली के खंबे पर चढ़ जाते थे। कहा था कि साफ राजनीति लाऊंगा। उसके बाद दिल्ली में सबसे बड़ा घोटाला शराब घोटाला किया। करोड़ों रुपये का घोटाला किया। उनकी पार्टी और उनके लोगों ने किया है। भ्रष्ट सरकार चलाई है। मोदी जी झूठे बयान देते हैं। हर मीटिंग में झूठ बोलते हैं। वैसे ही केजरीवाल काम करते हैं। पांच साल पहले केजरीवाल ने कहा था कि यमुना में स्नान करूंगा और यमुना जी का पानी पिऊंगा। पांच साल हो गए। आज तक केजरीवाल ने यमुना का पानी नहीं पिया है। आपको गंदा पानी पीना पड़ता है। लेकिन, केजरीवाल जी शीशमहल में रहते हैं। करोड़ों रुपये के मकान में रहते हैं। साफ-सुथरा पानी पीते हैं और आपको झूठे बयान करते हैं।

Leave a comment