KKK13 के सेट पर फिर शिव के साथ भिड़ी अर्चना गौतम, एक्ट्रेस ने लड़ाई की बताई सच्चाई

KKK13 के सेट पर फिर शिव के साथ भिड़ी अर्चना गौतम, एक्ट्रेस ने लड़ाई की बताई सच्चाई

Entertainment: खतरों के खिलाड़ी 13 का इंतजार बस खत्म होने लगा है। वही इस बार बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई कलाकार नजर आए गए। जहां अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा जैसे कंटेस्टेंट्स दिखाई देंगे तो वहीं बिग बॉस 16 के पार्टिसिपेंट्स शिव ठाकरे और अर्चना गौतम भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि साउथ अफ्रीका में शो की शूटिंग चल रही है। वहीं खबर सामने आई है कि अर्चना ने शिव के साथ हुई लड़ाई की सच्चाई बताई है।

बिग बॉस में शिव के साथ भिड़ गई थी अर्चना

दरअसल बिग बॉस में शिव और अर्चना का लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद अर्चना ने शिव के गले को पकड़ लिया था, हालांकि अर्चना को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी थी और शो से निकाल दिया। वहीं अर्चना की शिव के साथ केकेके 13 में भी फिर से शिव के साथ भिड़ गई थी। जिसे लेकर अब अर्चना ने इस लड़ाई की सच्चाई बताई है।

अब केकेके 13 में भी शिव के साथ हुई लड़ाई

अर्चना गौतम ने बताया कि शिव ठाकरे का उनकी मां के बारे में कुछ भी बोलना पसंद नहीं आया जिसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई। शिव ठाकरे ने सभी के सामने उनकी बेइज्जती की और जब शिव से उनकी लड़ाई हुई तो शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी लड़ाई सुलझाई।

रोहित शेट्टी ने सुलझाई लड़ाई

उन्होंने कहा कि रोहित ने शिव और उन्हें पैच-अप करने के लिए कहा। अर्चना ने बताया कि रोहित के मुताबिक सेट पर जो हमारा बॉन्ड है, एक तरह से लड़ाई उसी का हिस्सा है। इन सबके बावजूद अर्चना ने इस दौरान शिव के स्टंट्स की तारीफ भी की।

ये खिलाड़ी हैं KKK 13 का हिस्सा

वहीं हाल ही में अब्दु रोजिक भी खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बन गए हैं. इसकी जानकारी खुद अब्दु रोजिक ने रोहित शेट्टी के साथ फोटोज शेयर करते हुए दी थी।

Leave a comment